मवेशियों को लू से बचाव का उचित हो इंतजाम: सीडीओ
भदोही, मई 20 -- भदोही, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के भावापुर, इब्राहिमपुर और फुलवरिया में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण मंगलवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने किया। प्रचंड गर्मी में लू से बचाव के लिए छाया, पर्याप्त शुद्ध पेयजल और हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गौवंश संरक्षण में किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संचालकों को निर्देश दिया कि गौशालाओं में गोवंशों के लिए ताजे पेयजल की समुचित और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त छायादार स्थान, साफ-सफाई और चारे की उपलब्धता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि मवेशियों को लू से बचाने के लिए हर जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए।सीडीओ यह भी पढ़ें- गो आश्रय स्थलों में मिलीं कमियों पर डीएम नाराज ने निर्देशित किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.