बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। इस तपती गर्मी में बेजुबान मवेशियों व पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने को बोकारो राजपूताना परिवार के लोगों ने एक बार फिर सहायता की। रविवार को संगठन के कार्यकर्ताओं की टोली ने घूम-घूमकर आधा दर्जन से अधिक ऐसी जगहों पर नाद की व्यवस्था की। जहां मवेशियों व पशु-पक्षियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके तहत उन्होंने सेक्टर- 2, सेक्टर- 3, सेक्टर-4 और सेक्टर- 12 में विभिन्न स्थानों पर नाद रखवाए। संस्था के अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा आने वाले दिनों में नाद और प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। इंसान और जानवर दोनों हलकान हैं। मौके पर उपाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह, महासचिव अनिल सिंह, सचिव उमेश सिंह, स्थायी सदस्य अरविंद कुमार चौहान और सलाहकार दी...