गढ़वा, अप्रैल 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल क्षेत्र में गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गुरुवार की शाम समीक्षा बैठक की। मौके पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि गोवंश के अवैध परिवहन एवं खरीद-बिक्री पर सघन जांच और धरपकड़ अभियान चलाया जाए। साथ ही प्रतिबंधित मांस को लेकर संदिग्ध होटलों एवं रेस्टोरेंट में नियमित जांच और छापेमारी सुनिश्चित की जाए। पेशेवर अवैध पशु कारोबारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पशुपालन, पुलिस, अंचल, खाद्य सुरक्षा, नगर परिषद एवं अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उस दौरान पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए छापेमारी, जब्ती, ज...