धनबाद, मई 12 -- मवि एग्यारकुण्ड में नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन सोमवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने किया। मुखिया अजय कुमार राम, जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि स्कूल में और भी आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रयास जारी रहेगा। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद झा ने कहा कि शिक्षा ही समाजिक विकास का सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम में मैथन सिरामिक लिमिटेड के सीएसआर टीम लीडर गोविंद शर्मा, रौशन मिश्रा, नागेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मागाराम बाउरी, दीपक कुमार सिंह, बालिका कोड़ा, छवि बाउरी, हेमलाल बाउरी, मुकेश बाउरी, मधु बाउरी, जय राजवंशी, रखोहरी बाउरी, जितेश पासवान, पोरेश चंद्र महतो, कुमारी सोना दास, स्वीटी कुमारी, ज्योति कुमारी, विदन मंडल, वर्षा हलदार...