गया, जून 4 -- मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय कर्मियों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर गुरुवार को कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को मांग-पत्र सौंपते हुए कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने स्थित व्यस्त सड़क पर आए दिन दुर्घटना की आशंका जताते हुए वहां अविलंब स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। यह भी पढ़ें- मविवि शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने कुलपति को सौंपा मांग-पत्र इसके अलावा परिसर में बेह...