गया, मार्च 19 -- मगध विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल पीजी पाठ्यक्रमों की एक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जिसका अधिसूचना गुरुवार को परीक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि वोकेशनल पीजी एमबीए, एमसीए, एमएससी आईटी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमिस्ट्री और एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस प्रथम सेमेस्टर (2025-27), द्वितीय सेमेस्टर (2024-26) तथा यूजी सीबीसीएस कोर्स तृतीय सेमेस्टर (2024-28) के स्पेशल एमजेसी-4 पेपर की परीक्षा 20 मार्च को आयोजित होनी थी। लेकिन उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 1 अप्रैल को अपने पूर्व निर्धारित समय और पाली में आयोजित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.