गया, अक्टूबर 4 -- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मगध विश्वविद्यालय पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग एवं काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से 10 अक्टूबर तक विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होगा। अलग-अलग दिन निबंध, भाषण, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिता मनोविज्ञान विभाग में होगी। अंतिम दिन 10 अक्टूबर को संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सुप्रीति सुमन एवं सह-समन्वयक डॉ. मीनाक्षी को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...