गया, दिसम्बर 16 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होगा। विभाग की ओर से बी.एससी. एवं एम.एससी. (रसायन विज्ञान) उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रतिष्ठित फार्मास्युटिकल कंपनी अलाइवस लाइफ साइंसेज के सहयोग से संपन्न होगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया निर्धारित तरीके से होगी। सफल उम्मीदवारों को कंपनी में ट्रेनी पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग मई 2026 से प्रस्तावित है। विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील किया है कि निर्धारित समय पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.