मविवि के सभी डीन और एचओडी के साथ कुलपति आज करेंगे बैठक
गया, जुलाई 16 -- मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, पीजी विभागाध्यक्षों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रभारियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गयी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शिक्षा विभाग में आयोजित होगी। बैठक में सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रभारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। कुलपति के आदेश पर जारी सूचना में संबंधित अधिकारियों को बैठक में समय पर पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.