मुंगेर, जुलाई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय, गुलजार पोखर में देश के महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी के जोनल चेयरपर्सन शिव कुमार रूंगटा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में सायीमा सदाक ने प्रथम, आलिया नाज ने द्वितीय तथा मौसम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चेनारी में मनाई गई ड...