मेरठ, जून 19 -- मेरठ। गंगानगर स्थित राजेन्द्रपुरम कॉलोनी के सामने और मवाना रोड में हाईवे पर कट बंद किए जाने से व्यापारियों और निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को जहां व्यापारियों ने मवाना रोड पर जाम लगा दिया था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुवार को व्यापारियों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर कमिश्नर को ज्ञापन देकर कट खुलवाने की मांग की। कमिश्नर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मवाना रोड पर सड़क निर्माण को लेकर डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि गुपचुप तरीके से राजेन्द्रपुरम और डिफेंस कॉलोनी के सामने वाले कट को बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- दुर्गा मन्दिर के सामने हाईवे पर दीवार से आक्रोश, भाकियू ने की हटाने की मांग बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारियों में रोष फैल गया। बुधवार...