मेरठ, अप्रैल 16 -- मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से विधायक अमित अग्रवाल ने बुधवार को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं मवाना रोड और जंगेठी रोड का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से मवाना रोड और जंगेठी-करनाल रोड क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक अमित अग्रवाल ने बेगमपुल (जीरो माइल) से मवाना रोड स्थित यशोदा कुंज तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसकी कुल लागत 39.44 करोड़ है। इसके तहत बेगमपुल (जीरो माइल) से मवाना रोड स्थित यशोदा कुंज तक की सड़क फोरलेन होगी। सड़क का सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और बिजली के पोल की शिफ्टिंग होगी। इस सड़क के बनने से शहर की व्यस्ततम मवाना रोड पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.