मेरठ, मार्च 7 -- तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील परिसर में एडीएम प्रशासन सतप्रकाश सिंह और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी निवासी नूर मोहम्मद ने वार्ड नंबर-4 में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण की शिकायत सौंपी।वहीं भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने एडीएम प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में म...