मवाना में रातभर धधकते रहे तार और ट्रांसफार्मर
मेरठ, मई 22 -- भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली लोड ने मवाना की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरुवार रात से शुक्रवार तक नगर के अलग-अलग इलाकों में बिजली फॉल्ट, स्पार्किंग और आग लगने की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कहीं बिजली पोल धधकते रहे तो कहीं सप्लाई बॉक्स में आग लगने से पूरी रात इलाके अंधेरे में डूबे रहे। मवाना नगर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार रात नगर के कई इलाकों में अचानक बिजली फॉल्ट और स्पार्किंग की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों को देर रात तक परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे पहले फलावदा रोड सप्लाई से जुड़े बिजली घर के सप्लाई बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। कर्मचारियों ने देर रात तक मशक्कत कर स्थिति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.