मेरठ, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर नगर में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में युवा ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में प्राचीन पाण्डेश्वर मंदिर, निकट पक्का तालाब, विवेक विहार कॉलोनी, मवाना में रविवार सायं दिव्य यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर थी। बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, जिनमें अजीत भारद्वाज, आदेश शर्मा, प्रतीक शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, अमल खटीक, सचिन भारद्वाज, वंश गौतम, अक्षत शर्मा, शुभम गौतम, अर्जुन गौतम, प्रज्ज्वल चौहान, सुरेंद्र फौजी, राहुल, विष्णु पंडित सहित अन्य लोग शामिल हैं। यह ...