मेरठ, मार्च 29 -- मवाना में हस्तिनापुर रोड पर पिंजरापोल गोशाला के पास अंत्योदय योजना के तहत अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें दो दुकानें बनेगी जो कि मवाना के दो राशन विक्रेताओं को आवंटित होगी। यह दुकानें उन राशन विक्रेतओं को आवंटित होगी, जहां पर राशन पहुंचाने में परेशानी आती है या घनी बस्ती के बीच में है। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब आठ लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। मवाना में 16 राशन की दुकानें है। आपूर्ति विभाग के अफसरों का कहना है कि यदि नगर में सरकारी भूमि मिलेगी तो ओर भी राशन की दुकानें बना दी जायेगी। इसी तर्जपर देहात क्षेत्र में राशन की दुकानें बनाई जाने लगी है। इन दुकानों का आवंटन उन राशन विक्रेताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिनके वर्तमान स्थान पर राशन प...