मेरठ, अप्रैल 11 -- नगर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने थाना दिवस पर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। मवाना नगर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में रोजाना जाम लगने से आमजन, व्यापारी और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।ज्ञापन में ई-रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन को जाम का प्रमुख कारण बताते हुए इनके लिए निर्धारित रूट तय करने, अवैध व बिना पंजीकरण ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई करने और नाबालिग चालकों पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही प्रत्येक ई-रिक्शा पर मालिक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित करने, प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिय...