मेरठ, जनवरी 23 -- मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का आठ जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक खरीदे गये गन्ने का 26.13 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना मिल ने इस पेराई सत्र में 13 जनवरी तक का भुगतान करने में अग्रणी रही है। अब किसानों का केवल आठ दिनों का गन्ना मूल्य मिल पर बाकी रह गया है। मवाना चीनी मिल ने कुल गन्ना खरीद का 337.62 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान करने की एडवाइज संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। मवाना चीनी मिल इस वर्ष 21 जनवरी 2026 तक 21 जनवरी तक कुल 94.43 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। यह जानकारी देते हुए मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने किसानों से आग्रह किया है कि एसएमएस मिलने...