मवाना-बहसूमा मार्ग के चौड़ीकरण की उठाई मांग
मेरठ, जून 19 -- भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं किसान नेता अमित त्यागी गणेशपुर ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित एवं जनहित से जुड़ी मांग को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मवाना खुर्द-मवाना कलां-गणेशपुर-बहसूमा मार्ग का चौड़ीकरण कर डिवाइडरयुक्त आधुनिक तरीके से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि मवाना खुर्द से बहसूमा तक लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा कर डिवाइडर युक्त सुरक्षित सड़क के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट, जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा संकेतकों की भी समुचित व्यवस्था की जाए। भाकियू (भानु) के अमित त्यागी गणेशपुर ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.