मेरठ, मार्च 17 -- तहसील रोड स्थित पालिका कार्यालय के सभागार में मंगलवार दोपहर मवाना नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभासदों ने तीन सालों में दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं होने पर हंगामा किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में उनके प्रस्तावों पर कार्य नहीं कराए जाते। सभासदों ने स्ट्रीट लाइटों पर होने वाले 51 लाख रुपये खर्च का रिकार्ड मांगा। आरोप लगाया कि उनके वार्डों में तीन-चार स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है, जोकि अधिकांश खराब हैं। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने पांच दिन बाद कार्यालय में उनके पहले प्रस्तावों को दिखाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक का संचालन कर्मचारी संजय कुमार ने किया। बोर्ड बैठक शुरू होते ही सभासद अतीक ने तेली वाले कुएं के सौन्दर्यीकरण की मांग उठाई...