मेरठ, अप्रैल 27 -- हस्तिनापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और कस्बावासियों ने शव को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस पर हादसे को नीलगाय की टक्कर बताकर रोडवेज बस चालक को बचाने का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। हंगामे के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने परिजनों से लिखित तहरीर देने को कहा, जिसके बाद लोग शांत हुए। हस्तिनापुर रोड पर रविवार शाम बिजलीघर के पास हुए सड़क हादसे में हस्तिनापुर निवासी सुमित और शुभम पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- नील गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सुमि...