मवाना थाने का पहली बार एसएसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
मेरठ, मार्च 28 -- शनिवार रात करीब 8 बजे एसएसपी अविनाश पांडे अचानक मवाना थाने पहुंचे और थाने की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। साथ ही अपराध रजिस्टर और लंबित विवेचनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कुछ छोटी खामियां मिलीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। थाना निरीक्षण के बाद एसएसपी ने नगर में पैदल गश्त भी की। इस दौरान वह सुभाष बाजार पुलिस चौकी पहुंचे, जहां चौकी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया, थाना प्रभारी पूनम जादौन और सुभाष बाजार चौकी प्रभारी पवन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.