मवाना कोर्ट में अपहरण में सरेंडर करने आया 10 हजारी बदमाश फरार
मेरठ, मई 27 -- थाना बहसूमा क्षेत्र में हुए युवती के अपहरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी के मवाना मुंसिफ कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास जाल बिछा रखी थी। बावजूद इसके आरोपी पुलिस की आंखों के सामने से ओझल हो गया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना बहसूमा क्षेत्र की एक युवती के अपहरण मामले में मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी गौरव चौहान उर्फ बलकट काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गौरव चौहान बुधवार को मवाना मुंसिफ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंच स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.