मेरठ, मार्च 30 -- मवाना थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में पुराने विवाद के चलते युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी नीलम ने मवाना थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र मोहित का रविवार को कासुनी के दौरान गांव के ही कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर सोमवार को दबंग युवकों ने उसके पुत्र को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मारपीट के दौरान मोहित पर तमंचा भी तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल युवक को उपचार दिलाया गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.