फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद की इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को चंदावली जोन के मवई क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में तोड़फोड़ कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ हितेश दहिया ने किया, जबकि एसडीओ कृष्ण,जेई देवेंद्र जाखड़ और इंफोर्समेंट टीम के सदस्य रवि कुमार, वीरपाल और अमित कुमार ने मिलकर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संपत्ति का संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है और अदालत द्वारा स्पष्ट रूप से अतिरिक्त निर्माण करने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद स्कूल परिसर में अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण किया गया। शिकायत मिलते ही नगर निगम की टीम ने अवैध नि...