अयोध्या, जून 5 -- अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना मवई क्षेत्र के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी मवई चौराहा स्थापित किए जाने का आदेश जारी किया है। नई चौकी के गठन से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। नवगठित चौकी मवई चौराहा के अंतर्गत मवई, कुशहरी, अमीरपुर, धनौली, मांजनपुर, सेवढारा, अशरफनगर, दुल्लापुर, सहजना, कछिया तथा परौली ग्रामों को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...