अयोध्या, मई 19 -- मवई संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र में हादसों का डेंजर जोन बन चुके दुल्लापुर मोड़ पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मवई एसओ मनोज कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र रामपाल (32) पुत्र मनीराम व रितिक 5वर्ष पुत्र रामपाल निवासी मोहम्मदापुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अमेठी जनपद के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के कुकरैलामऊ गांव निवासी बब्बन सिंह (50) पुत्र रामकरन सिंह तथा उररामऊ निवासी केतार सिंह (48) पुत्र शमशे...