अयोध्या, जनवरी 29 -- रौजागांव,संवाददाता। मवई ब्लाक के ग्राम बीबीपुर के एक युवक ने मुम्बई में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम बीबीपुर के मुदस्सिर खां ने मुम्बई में पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया। पिछले साल भी मुदस्सिर खां ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था। मुदस्सिर खां मूल रूप से ब्लाक मवई के ग्राम बीबीपुर के निवासी हैं। इनके पिता का मुम्बई में व्यवसाय है। मुदस्सिर खां ने मुम्बई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीत कर अपने गृह जनपद अयोध्या का नाम रोशन किया। मुदस्सिर की सफलता पर गांव बीबीपुर के मो कसीम खां,अब्दुल हई खां एडवोकेट,फहीम खां एडवोकेट,दरवेश खां एडवोकेट,जमालुद्दीन शेख,एजाज खां एडवोकेट,समीउल्ला खां,हाफिज इम्बिसात अंसारी,सैफ खां...