नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित पंत पार्क क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान काकड़ीघाट निवासी डुंगर सिंह के रूप में की गई, जो पेशे से नाव चालक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार, जांच में सामने आया कि युवक शराब के नशे में गिरने से घायल हुआ था। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...