नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक युवती के गुम होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली में सूचना देते हुए हल्द्वानी के युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। मल्लीताल के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी 26 फरवरी शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारों और लोगों पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने हल्द्वानी के एक युवक पर युवती को भगा ले जाने की आशंका भी जताई है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...