नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है। गुरुवार को मल्लीताल निवासी द्रौपदी देवी ने बताया कि उनका बेटा 27 वर्षीय देवेंद्र कुमार बीती 7 अप्रैल को बिना बताए घर से चला गया। उसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। एसआई मो. युनुश ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...