चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मल्लिकार्जुन स्कूल का 24 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शुभारंभ मुख्य अतिथ आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। निदेशक रुद्राक्ष जोशी ने विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। यहां एडीएम केएन गोस्वामी, प्रबंधक हरीश जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभासद प्रेमा चिलकोटी, सीईओ मान सिंह, रचना जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...