नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बुखार हुआ था और पैर में दर्द की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एम.एस रमैया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल वह भर्ती ही हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि वह सही हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत थी और इसके बाद ही एडमिट कराया गया। खरगे को 7 अक्तूबर को नागालैंड के कोहिमा जाना है और वहां वह एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। लोकसभा सांसद और नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष सुपोंगमेरेन जमीर ने बताया कि इस रैली में कम से कम 10 हजार लोग जुटने वाले हैं। इस रैली को सेफ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.