अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को बैठक हुई। इसके तहत आज मल्ला महल में भव्य कार्यक्रम होगा। भाजपा संगठन ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जन-सहभागिता को लेकर दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि बुधवार सुबह 9:15 बजे मल्ला महल में शुभारंभ होगा। 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना जाएगा। इसके बाद मल्ला महल से शहीद पार्क शिखर तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व रघुनाथ चौहान, दर्जाधारी गोविन्द पिलख्वाल व कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, दर्शन रा...