बागेश्वर, अप्रैल 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। सु्बह पांच बजे से समूचे जिले में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि कपकोट के मल्लादानपुर के ऊंचाई वाले पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। बारिश व बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठड पड़ रही है। तापमान लुड़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अप्रैल में 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता था। बारिश से किसानों की परेशानी भी बढ़ी है। जौ, मसूर व तथा फल उत्पादन को भी नुकसान हो रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में ऑरेंज अलर्ट किया है, जबकि गुरुवार को एलो अलर्ट किया है। शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...