हरदोई, अप्रैल 3 -- मल्लावां। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भगवंत नगर स्थित महिला अस्पताल में 50 शैय्या युक्त आवासीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच विंग) की स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन जमीन की कमी के चलते योजना फिलहाल अटकती नजर आ रही है। मल्लावां क्षेत्र में एक सीएचसी व तीन पीएचसी पुरबावा, नसीरपुर और गंज जलालाबाद के अलावा भगवंत नगर में स्थित महिला अस्पताल भी जर्जर अवस्था में है। इसी अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बेड का नया एमसीएच विंग बनाने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन आवासीय सुविधा शामिल होने के कारण मौजूदा परिसर में पर्याप्त जमीन नहीं मिल पा रही है। तहसील प्रशासन द्वारा अब वैकल्पिक जमीन की तलाश की जा रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के अनुसार, नए अस्पताल के लिए करीब दो बीघा जमीन की आवश्यकता है जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.