हरदोई, मार्च 18 -- मल्लावां। श्रीराम एवं श्री कृष्ण उत्थान समिति मल्लावां के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल नगर उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को शासन द्वारा नगर पालिका परिषद मल्लावां का सभासद नामित किया गया। भाजपा नेता अरुण कुशवाहा, पुजारी, रोहित, जितेन्द्र, धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...