हरदोई, अगस्त 30 -- मल्लावां। ग्राम देवमनपुर निवासी किसान प्रदीप के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी लगातार हो रही बारिश के चलते भरभरा गई। हादसे में कोठरी के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान प्रदीप ने बताया कि बारिश के कारण कोठरी कमजोर हो गई थी। अचानक पूरी कोठरी ढह गई और उसमें रखा सामान मलबे में दब गया। घटना की जानकारी किसान ने राजस्व निरीक्षक को दे दी है। किसान ने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...