मल्लावां में पुरानी रंजिश में मारपीट, डंडों से पीटा
हरदोई, जून 8 -- मल्लावां। साहबगंज मजरा शाहपुर पवार निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि 5 जून को शाम करीब आठ बजे वह गांव में था। तभी सदियनपुरवा पुरवा मजरा साहिमपुर निवासी रंजिश मानकर सुभाष उसे गाली-गलौज करने लगा। अवधेश ने गाली देने का विरोध किया तो सुभाष, ननकू ,वीरेंद्र निवासी कचियन पुरवा थाना बांगरमऊ और एक अज्ञात व्यक्ति को बुला लिया। सभी ने अवधेश को गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों, डंडों से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अवधेश के सर व अन्य जगह चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में तीन जख्मी यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.