हरदोई, मई 5 -- मल्लावां। घर से बाइक द्वारा डीजल लेने निकला युवक पांच दिन बाद भी वापस नहीं लौटा। ग्राम मेहंदी खेड़ा निवासी कैलाश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शोभित 30 अप्रैल को शाम करीब चार बजे बाइक से मल्लावां डीजल लेने आया था पर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया और रिश्तेदारी में भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...