हरदोई, मार्च 2 -- मल्लावां। ग्राम भूड़ मड़ैया बाबटमऊ निवासी शिव राज ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि एक फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति पीछे से घर में घुसा। कमरे में रखा बक्सा का ताला तोड़कर एक जोड़ी पायल, एक सोने की बेहसर, चांदी की बिछिया और एक लाख सत्तर हजार रुपए उठा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.