हरदोई, दिसम्बर 30 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव आलापुर निवासी सत्यम ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे गांव के ज्ञान सिंह और रामस्वरूप नशे में गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा जान-माल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...