हरदोई, फरवरी 26 -- मल्लावां। सड़क पर अचानक कुत्ता आने से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार सवारियां घायल हो गईं। ये सभी एक ही परिवार के हैं। गंज बरौकी गांव निवासी परमेश्वर परिवार के साथ ई-रिक्शा से रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते समय गंज जलालाबाद रोड पर एक पैट्रोल पम्प के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार चार साल का नाती अयांश पुत्र शिवम अवस्थी निवासी गौसापुर थाना बांगरमऊ उन्नाव की मौत हो गई। बेटी अनामिका, दिव्यांशी, 45 वर्षीय पत्नी कुसुम और 50 वर्षीय परमेश्वर निवासी गंज बरौकी मल्लावां घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक परिवार ने पोस्टमार्टम को मना करने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...