हरदोई, सितम्बर 3 -- मल्लावां। गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 357 के पास आगे चल रही कार में पीछे से बाइक टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पश्चिम बंगाल के नव्या रोड चौक बिहारी गांव निवासी प्रसनजीत बाइक से गुड़गांव जा रहे थे। मल्लावां क्षेत्र में पोल संख्या 357 के पास उनकी बाइक आगे जा रही कार में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रसनजीत सड़क पर दूर जा गिरे। कार नोएडा सेक्टर-73 निवासी अशोक चला रहे थे और नोएडा की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...