हरदोई, मई 19 -- मल्लावां। परसोला निवासी रावेन्द्र सिंह ने कोतवाली मल्लावां में तहरीर देकर बताया कि सात मई की रात उनका चचेरा भाई दीपक सिंह यूपीडा टोल प्लाजा बांगरमऊ पर ड्यूटी से लौट रहा था। रास्ते में कार की टक्कर जख्मी हो गया था। बाइक कार में फंसने चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। लखनऊ के हाइवे हॉस्पिटल में पैर का ऑपरेशन कर रॉड डाली गई। 13 मई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसका घर पर इलाज चल रहा है। 17 मई को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...