हरदोई, फरवरी 26 -- मल्लावां। ग्राम गुलाब पुरवा मजरा तिर्वा कुल्ली निवासी महेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके चचेरे भाई रामपाल 24 फरवरी की शाम इसरापुर से दवा लेकर पैदल लौट रहे थे। बिलग्राम-कन्नौज रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज से कानपुर रेफर किए गए रामपाल की 25 फरवरी की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.