हरदोई, अप्रैल 19 -- मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां कोतवाली परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि थाने में आने वाले लोग अपनी गाड़ियों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आते हैं। बंदरों द्वारा मोटरसाइकिल के सीट कवर फाड़ देना भी आम हो गया है। इतना ही नहीं, कई बार बंदर थाने के कमरों में घुसकर कपड़े और जरूरी सामान भी नुकसान पहुंचा देते हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि खाने की चीजें छीनकर भाग जाना तो रोज की बात हो गई है। बताया जाता है कि जो फरियादी मोटरसाइकिल से थाने पहुंचते हैं, उनकी गाड़ियों पर रखा सामान बंदर गिरा देते हैं या उठा ले जाते हैं। कई मामलों में खाने-पीने की सामग्री हैंडल या डिग्गी में रखने के बावजूद सुरक्षित नहीं रहती। ...