हरदोई, फरवरी 14 -- मल्लावां। मल्लावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते दिन भर में कई बार यातायात बाधित होता है। संजय, अखिल, उमेश, शिवदयाल, संगीता समेत अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार मल्लावां चौराहे पर ई-रिक्शा चालक जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है। राघवपुर रोड पर कुछ दुकानदार दुकानों को आगे तक बढ़ाकर सामान सजाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है। लाला बाजार और सुभाष पार्क जाने वाले मार्गों पर भी ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात और अधिक प्रभावित होता है। कस्बे के मुख्य चौराहे से चारों दिशाओं में वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। इसके कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है। नगर के व्यापारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.