हरदोई, जून 7 -- हरदोई। मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और माधौगंज ब्लॉक के बाबटमऊ स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे सुविधा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब मरीजों को सामान्य जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने रविवार को एक्स-रे मशीन का शुभारंभ कर सेवा का विधिवत संचालन शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथ का एक्स-रे कराकर मशीन की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया। अब तक क्षेत्र के मरीजों को हड्डी टूटने, चोट लगने अथवा अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज या निजी एक्स-रे केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी। नई सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही जांच उपलब्ध हो सकेगी, जिस...