मल्टी-नेशन टूर्नामेंट का हिस्सा हो सकते हैं भारत और पाकिस्तान, ICC करेगा विचार
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- लंबे समय से भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे के आमने-सामने आती हैं। हालांकि, अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट से इतर भी मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में आमने- सामने आ सकती हैं। 2012-13 से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार भू-राजनीतिक तनाव के चलते कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। क्रिकेट जगत में दोनों देशों के बीच मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप तक ही सीमित रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल भारत और पाकिस्तान को शामिल करते हुए एक मल्टी-नेशन सीरीज आयोजित करने की संभावना तलाश रही है। यह आयोजन त्रिकोणीय शृंखला या चार टीमों के टूर्नामेंट के रूप में हो सकता है। यह भी पढ़ें- यार मन तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.